LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Railway News : बक्सर रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए 444 बेटिकट यात्री, ₹2.28 लाख रूपये वसूला गया जुर्माना

Railway News : बक्सर रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए 444 बेटिकट यात्

BUXAR : बक्सर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने बड़ा अभियान चलाया। दानापुर मंडल के निर्देश पर लाल गाड़ी द्वारा संचालित इस विशेष चेकिंग अभियान में वाणिज्य विभाग के 13 टीटीई और बक्सर आरपीएफ की 4 सदस्यीय टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 444 यात्रियों को बिना टिकट या गलत टिकट यात्रा करते पकड़ा।

इस चेकिंग अभियान के दौरान कुल ₹2,28,795/- का जुर्माना वसूला गया, जिसे रेलवे अधिनियम के तहत ईएफटी (Excess Fare Ticket) के रूप में दर्ज किया गया। यह कार्यवाही बक्सर स्टेशन पर सुबह से लेकर शाम तक की गई, जिसमें हर प्लेटफॉर्म और ट्रेन की गहन जांच की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान यात्रियों में अनुशासन व टिकट व्यवस्था की गंभीरता बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बक्सर रूट पर कई यात्री बिना टिकट यात्रा कर राजस्व की हानि पहुँचा रहे हैं।

दानापुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने इस तरह के अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बहरहाल इस सफल अभियान ने न सिर्फ रेलवे के राजस्व में इजाफा किया, बल्कि यात्रियों के बीच एक सख्त संदेश भी दिया कि बिना टिकट यात्रा अब नहीं चलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट