LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : भागलपुर में रेल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इंटरसिटी एक्सप्रेस से दोनाली बंदूक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, फर्जी निकला लाइसेंस

Bihar Crime : रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके तार मुंगेर से जुड़े बताये जा रहे हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भागलपुर में रेल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इंट
बन्दुक के साथ युवक गिरफ्तार - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13235) से एक युवक को अवैध हथियार के साथ धर दबोचा। पुलिस ने युवक के पास से एक दोनाली बंदूक और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जम्मू-कश्मीर का एक फर्जी आर्म्स लाइसेंस भी दिखा रखा था।

बांका का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित धुरिया गांव निवासी गोपेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, तभी संदिग्ध अवस्था में दिखे गोपेश की तलाशी ली गई, जिसमें हथियार और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।

Diarch GO

80 हजार में खरीदी थी बंदूक और फर्जी कागजात

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गोपेश ने बताया कि वह पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुंगेर के एक व्यक्ति से हुई, जिसने उसे 80 हजार रुपये में यह दोनाली बंदूक और लाइसेंस उपलब्ध कराया था। जांच में पता चला कि जम्मू-कश्मीर के पते पर बना वह लाइसेंस पूरी तरह फर्जी है।

अवैध नेटवर्क की तलाश में पुलिस

आरोपी ने कबूल किया कि वह स्थायी नौकरी न मिलने के कारण अवैध हथियार अपने पास रखकर घूम रहा था। हालांकि, रेल पुलिस को संदेह है कि वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस अब उस मुंगेर के व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह 'हथियार और फर्जी लाइसेंस' का सौदा किया था।

NSIT
Nsmch

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रेल पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपेश कुमार सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सभी प्रमुख ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर संदिग्धों की सघन तलाशी ली जा रही है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट