LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: भागलपुर में फंदे से लटका मिला युवती का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका, इलाके में हड़कंप

Bihar News: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवती ने फांसी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी अनुसार प्रेम प्रसंग में युवती ने खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है।

शव
फंदे से लटकी युवती - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवती का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर हर एंगल से जांच में जुट गई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 

युवती ने बंद कमरे में किया खुदकुशी 

जानकारी अनुसार पूरा मामला भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर मोहल्ले का है। जहां बुधवार शाम एक किराये के मकान की तीसरी मंजिल से 30 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान लोदीपुर थाना क्षेत्र के तहबलपुर निवासी सुलेखा कुमारी के रूप में हुई है। जो यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और पार्ट टाइम मेड का काम भी करती थी।

Diarch GO

फंदे से लटका मिला शव 

घटना का खुलासा तब हुआ जब उसी मकान में रहने वाली एक छात्रा डिम्पल ने कमरे में झांककर देखा, जहां युवती दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद उसने अन्य किरायेदारों और स्थानीय लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन और एक संदिग्ध वस्तु भी बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

दो महीने से किराए पर रह रही थी युवती 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका दो महीने पहले ही अपने भाई के जरिए यहां किराये पर रहने आई थी। मकान मालिक के अनुसार, वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शी डिम्पल ने बताया कि घटना से एक रात पहले उसकी मृतका से छत पर मुलाकात हुई थी, जहां उसने हॉटस्पॉट मांगा था। डिम्पल के मुताबिक, एक युवक अक्सर उससे मिलने आता था और घटना वाले दिन भी उसके आने की बात कही जा रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस को मिली डायरी 

पुलिस को कमरे से एक डायरी भी मिली है जिसमें उसके परिजनों का संपर्क नंबर मिला। परिवार को सूचना दे दी गई है। कमरे का दरवाजा खुला होना, पास में मिला क्षतिग्रस्त मोबाइल, और किसी अज्ञात युवक की आवाजाही ये सभी बिंदु मामले को संदिग्ध बना रहे हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का।

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट