LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव, बीच सड़क पर भाई के सामने युवक को गोलियों से भूना, मौत से मचा हड़कंप

Bihar News:

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव, बीच सड़क पर भाई के

Bihar News:  बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है। जहां बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र का है। घटना एनएच-31 से भवानीपुर गांव जाने वाली सड़क पर हुई। मृतक की पहचान भवानीपुर निवासी जवाहर यादव के 21 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव के रूप में की गई है।

बीच सड़क पर मारी तीन गोली 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिंटू यादव को तीन गोलियां मारी गईं एक कनपटी में, एक सीने में और एक गोली पीठ की ओर लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिंटू को आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। 

जेल में बंद है पिता 

परिजनों ने बताया कि करीब दो माह पहले गांव के ही चंदेश्वरी यादव के परिवार से भैंस को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना भी हुई थी। इसी मामले में मृतक के पिता जवाहर यादव फिलहाल जेल में बंद हैं। मृतक के चचेरे भाई सुमित कुमार ने बताया कि पिंटू गुरुवार सुबह दियारा क्षेत्र में गेहूं की फसल की पटवन के लिए छड़की बनाने गया था। शाम को घर लौटते समय बस से उतरने के बाद पूसो यादव के बासा के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी।

भाई के सामने गोलियों से भूना 

प्रत्यक्षदर्शी चिंकू कुमार ने बताया कि वह घटना के समय पिंटू के साथ मौजूद था। उसने आरोप लगाया कि सभी आरोपी पहले से एकजुट होकर मौजूद थे और सामने से फायरिंग की गई। उसने गांव के ही संजय यादव, बूटो यादव, विभाष यादव, अलख यादव सहित अन्य लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पिंटू यादव दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह खेती-बाड़ी और पशुपालन का कार्य करता था। छोटा भाई इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि बहन रुपम कुमारी है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

दो माह पुराने विवाद में हत्या 

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दोनों परिवारों के बीच पुराने आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि करीब दो माह पूर्व मवेशियों द्वारा फसल चरने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। उसी मामले में मृतक के पिता जेल में हैं। एसपी ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट