LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में खाना बनाते समय हुआ हादसा

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में खाना बनाते समय

Bhagalpur : जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पर्वत गांव में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बेबी जायसवाल, पति चंचल जायसवाल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेबी जायसवाल अपने घर में खाना बना रही थीं। शाम का समय होने के कारण घर में अंधेरा हो गया था। इसी दौरान वह लाइट जलाने के लिए स्विच ऑन करने गईं। बताया जा रहा है कि स्विच में करंट आ रहा था, जैसे ही उन्होंने उसे छुआ, उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ीं।

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका के पीछे दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर की बिजली व्यवस्था में पहले से ही गड़बड़ी थी, जिससे यह हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से बिजली सुरक्षा को लेकर लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भागलपुर से बालमुकुंद