LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : बेटी के सामने ही वार्ड सदस्य के पति के सीने में दागी गोली, 15 दिन पहले जेल से छूटे अपराधी ने किया हमला

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बेटी के सामने ही वार्ड सदस्य के पति को गोली मार दिया. बताया जा रहा है कई जेल से छूटकर आये अपराधियों

Bihar Crime :  बेटी के सामने ही वार्ड सदस्य के पति के सीने म
वार्ड सदस्य पति को मारी गोली - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के नशेपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ वर्तमान महिला वार्ड सदस्य के पति विजय यादव को बदमाशों ने उस समय गोली मार दी, जब वे अपनी बेटी को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे। हमलावर ने बेटी की आंखों के सामने ही विजय यादव के सीने में गोली दाग दी, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

गंभीर रूप से घायल विजय यादव को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल (JLNMCH) रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी है, जिससे उनकी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

Diarch GO

घटना के पीछे गांव के ही एक शातिर अपराधी अनीश मंडल का नाम सामने आ रहा है। घायल की पत्नी देवी देवी, जो स्वयं वार्ड सदस्य हैं, ने बताया कि विजय यादव अपनी बेटी को परीक्षा केंद्र से लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे अनीश मंडल ने हमला बोल दिया। बेटी के गिड़गिड़ाने और सामने होने के बावजूद अपराधी ने कोई रहम नहीं दिखाया और विजय यादव के सीने को निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के बगीचे के रास्ते फरार हो गया।

पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश को इस हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है। परिजनों के अनुसार, करीब 4 साल पहले मामूली बात पर मारपीट हुई थी, जिसकी पुलिस शिकायत की गई थी। हालांकि बाद में पंचायत स्तर पर सुलह हो गई थी, लेकिन अनीश मंडल लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक, महज 15 दिन पहले ही वह गांव लौटा था और फिर से अपनी दबंगई शुरू कर दी थी।

NSIT
Nsmch

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश और जेल से छूटने के बाद बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, मायागंज अस्पताल में विजय यादव का उपचार जारी है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट