LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

विक्रमशिला सेतु बंद होने से भागलपुर–नवगछिया संपर्क टूटा, कोलकाता से मंगाए गए मालवाहक जहाज, 24 वाहनों तक ढोने वाले जहाज उतरेंगे गंगा में

:विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद कोलकाता से चार मालवाहक जहाज मंगाए गए हैं, जिन्हें तिनटंगा करारी घाट और कहलगांव घाट के बीच संचालित किया जाएगा।

Vikramshila Setu Closure Cuts Bhagalpur Naugachia Link Barge
कोलकाता से मंगाए गए मालवाहक जहाज- फोटो : reporter

Vikramshila Setu:विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर से नवगछिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र का सड़क संपर्क गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है। पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद होने से आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियाँ भी बुरी तरह बाधित हुई हैं। लोग मजबूरी में नाव और छोटे जहाजों के सहारे गंगा पार कर रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहनों और आवश्यक सामानों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। भागलपुर के जिलाधिकारी के प्रयास से कोलकाता से चार मालवाहक जहाज मंगाए गए हैं, जिन्हें तिनटंगा करारी घाट और कहलगांव घाट के बीच संचालित किया जाएगा। इन जहाजों की क्षमता एक बार में 10 से 24 वाहनों तक ले जाने की है, जिससे आवश्यक वस्तुओं और वाहनों के परिवहन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Diarch GO

मालवाहक सेवा शुरू करने की तैयारियों के तहत कोलकाता की शार्क शिपिंग कंपनी के डायरेक्टर मोहम्मद अरशद और तनवीर हसन ने स्थानीय प्रशासन के साथ गंगा तट का निरीक्षण किया। 

इस दौरान अंचल नाजीर ललन कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने घाट की स्थिति, जलस्तर और संचालन की व्यवहारिकता का जायजा लिया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- बालमुकुंद शर्मा