LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Vikramshila Setu damage:विक्रमशिला सेतु बंद,गंगा बनी मजबूरी का रास्ता, प्रशासन ने राहत के लिए शुरू की मुफ्त नाव सेवा ,घाट पर उमड़ी भारी भीड़

Vikramshila Setu damage:भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद प्रशासन ने पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए फ्री नाव सेवा शुरू की है...

Vikramshila bridge damaged shut free boat service launched
फ्री नाव सेवा शुरू- फोटो : reporter

Vikramshila Setu damage: भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 133 के पास स्लैब टूटने के बाद हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं। एहतियातन प्रशासन ने पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा संपर्क ठप पड़ गया है।

Diarch GO

स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने आम लोगों की सुविधा को देखते हुए फ्री नाव सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह सेवा सूर्योदय से सूर्यास्त तक संचालित की जा रही है और नावों पर क्षमता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।


NSIT
Nsmch

वहीं, सीनियर एसपी प्रमोद यादव ने बताया कि गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद हालात आसान नहीं हैं। बाबूपुर घाट पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं। कामकाजी लोग, छात्र और व्यापारी सभी नाव के सहारे गंगा पार करने को मजबूर हैं। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी और परेशानी दोनों बढ़ रही हैं।

भागलपुर से कटिहार और पूर्णिया की ओर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ गई हैं। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, लेकिन लंबी दूरी और जाम की आशंका के कारण ज्यादातर लोग नाव का ही सहारा ले रहे हैं। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि प्रशासन राहत और सुरक्षा के इंतजामों के जरिए हालात को काबू में रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भीड़ का दबाव और लोगों की मजबूरी इस संकट की गंभीरता को साफ दिखा रही है।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप