LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

विक्रमशीला पुल टूटने से हाहाकार: सांसद पप्पू यादव ने नवगछिया-भागलपुर के बीच शुरू कराई मुफ्त नाव सेवा

Bihar News : विक्रमशीला पुल के टूटने से इस इलाके के लोगों को आवागमन की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक बड़ी पहल की है। उन्होंने नवगछिया और भागलपुर के बीच निःशुल्क नाव सेवा की शुरुआत करवा दी है...

विक्रमशीला  पुल टूटने से हाहाकार: सांसद पप्पू यादव ने नवगछिय
सांसद पप्पू यादव ने शुरु कराई मुफ्त नाव सेवा - फोटो : अंजनी कुमार

Bhagalpur : विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा ध्वस्त होने के कारण नवगछिया और भागलपुर के बीच गंभीर यातायात संकट पैदा हो गया है। पुल पर आवागमन ठप होने से दोनों तरफ वाहनों और यात्रियों की लंबी कतारें लग गई हैं। इस आपात स्थिति के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आम जनता को बड़ी राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए एक विशेष परिवहन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।


अपने पिछले वादे पर तुरंत अमल करते हुए सांसद पप्पू यादव ने नवगछिया और भागलपुर के बीच निःशुल्क नाव सेवा की शुरुआत करवा दी है। रविवार से नवगछिया के महादेवपुर गंगा घाट से लेकर भागलपुर के बरारी घाट तक पांच नावों का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया। सांसद कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह नाव सेवा प्रतिदिन मुफ्त में उपलब्ध रहेगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक कि विक्रमशिला सेतु पर यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता।

Diarch GO


प्रशासनिक नाकामी और पप्पू यादव का 'एक्शन'

पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा भी नावों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ के सामने प्रशासनिक इंतज़ाम पूरी तरह नाकाफी साबित हुए। रोज़ाना हजारों कामकाजी लोगों, मरीजों और छात्रों को गंगा पार करने के लिए भारी मशक्कत और घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। जनता की इसी चीख-पुकार को सुनकर बीते दिनों सांसद पप्पू यादव ने खुद क्षतिग्रस्त पुल का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया था और तत्काल पांच निजी नावें तैनात करने का ऐलान किया था।

NSIT
Nsmch


हमने कहा था हमने किया पप्पू यादव

नाव सेवा की शुरुआत के बाद सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "हमने कहा था, हमने किया। नवगछिया और भागलपुर की सम्मानित जनता को मेरी तरफ से 5 नावें समर्पित हैं। जब तक आपकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक हमारी यह सेवा जारी रहेगी।" इसके साथ ही उन्होंने सूबे की सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है और स्थानीय नेताओं द्वारा उनकी समस्याओं की घोर अनदेखी की जा रही है।


स्थानीय लोगों में खुशीस्थायी समाधान की मांग

हालांकि, इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद खुद क्षेत्र में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके निर्देश पर समर्थकों और वरिष्ठ सहयोगी नागेंद्र सिंह त्यागी ने गंगा घाट पर नाव सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। त्यागी ने इस मौके पर कहा कि जब अन्य जनप्रतिनिधि जनता की इस बड़ी परेशानी से मुंह मोड़े बैठे थे, तब केवल पप्पू यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कदम उठाया। 


इस निःशुल्क सेवा की शुरुआत से स्थानीय नागरिकों, खासकर रोज़ाना सफर करने वाले व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि इस संकटकाल में यह कदम उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विक्रमशिला सेतु के टूटने से पैदा हुआ यह संकट जहां एक तरफ पप्पू यादव की सक्रियता को दर्शाता है, वहीं दूसरी तरफ सरकार की लचर व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल, जनता राहत की सांस तो ले रही है, लेकिन सबकी निगाहें पुल के जल्द से जल्द पुनर्निर्माण पर टिकी हैं।


अंजनी की रिपोर्ट