LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : भागलपुर में सोशल मीडिया में हथियार लहराने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया
हथियार लहराने का वीडियो वायरल - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार लहराने वाले युवकों के खिलाफ भागलपुर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल होने के बाद, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से इलाके के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मामले की जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते हुए कानून को चुनौती दे रहे थे। वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और सिटी एसपी की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान भतुआवाड़ी निवासी मो. तारिक के आवेदन पर हबीबपुर थाना कांड संख्या 60/2026 दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया।

Diarch GO

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि वीडियो में दिख रहे संदिग्ध आरोपी अम्बे रोड हटिया स्थित अपने गांव में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की और दो अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करण कुमार (पिता परमानंद साह) और मिथलेश कुमार (पिता नागेश्वर साह) के रूप में हुई है, जो अम्बे रोड हटिया के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा सके।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए 'सघन गश्ती अभियान' चलाया जा रहा है। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस सफल छापेमारी अभियान में हबीबपुर थाना के सह-थानाध्यक्ष सफदर अली, संतोष कुमार, प्रियरंजन और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे, जिनकी तत्परता से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। साथ ही, वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो डालना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

बालमुकुन्द की रिपोर्ट