LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident: भागलपुर में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की हुई भिड़ंत, दो ड्राइवरों की मौके पर हुई मौत

Bihar Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो भारी ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर ने सड़क को मातमगाह में तब्दील कर दिया।

Bihar Road Accident: भागलपुर में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने
दो ड्राईवरों की मौत - फोटो : ANJANI

Bhagalpur: जिला के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की तड़के सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर आंख को नम और हर दिल को दहला दिया। नगरपाड़ा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो भारी ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर ने सड़क को मातमगाह में तब्दील कर दिया। इस खौफनाक हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक उपचालक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक लोहे के ढेर में तब्दील हो गए। टकराव की आवाज कई सौ मीटर दूर तक सुनाई दी और पल भर में ही अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक मिर्जाचौकी से गिट्टी लोड कर समस्तीपुर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक खगड़िया से चावल लोड कर नवगछिया की ओर आ रहा था। सुबह करीब पांच बजे दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के वक्त नींद की झपकी या पल भर की लापरवाही इस जानलेवा हादसे की वजह बनी।

Diarch GO

हादसे में जान गंवाने वाले चालकों की पहचान पंकज राय (28 वर्ष), पिता मनोज राय, निवासी दलसिंहसराय, जिला समस्तीपुर और दिवाकर कुमार यादव (26 वर्ष), निवासी फतेहपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। दोनों के शव ट्रकों में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं गंभीर रूप से घायल उपचालक संचित कुमार, निवासी गंगापुर, जिला समस्तीपुर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचआई और एंबुलेंस सेवा की मदद से हालात को काबू में किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट : अंजनी कुमार कश्यप