LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूबे, गांव में पसरा मातम

Bihar News : भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के 3 सदस्य नदी में डूब गए. इसमें दो सगे भाई बहन बताये जा रहे हैं. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक
गंगा में डूबे 3 लोग - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR :  मुंडन संस्कार के लिए आए एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूब गए। घटना नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के चौसा भटगामा से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचा था। 

इसी दौरान परिवार के एक युवक और दो युवतियां गंगा में स्नान करने गईं। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। घाट पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाते हुए स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, वहीं घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

Diarch GO

पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर स्थानीय गोताखोरों को खोजबीन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डूबने वालों में सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें मोनी कुमारी (फूआ), गौरव कुमार (12 वर्ष, पिता कुमोद कुमार) और साक्षी कुमारी शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि गौरव और साक्षी भाई-बहन हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। समाचार लिखे जाने तक तीनों की तलाश जारी थी।

NSIT
Nsmch

अंजनी की रिपोर्ट