LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: गंगा की लहरों में समा गए एक हीं परिवार के तीन चिराग,मुंडन की खुशियां गम में बदलीं, गांव में पसरा सन्नाटा

Bihar News:गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई है........

डूबने से एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत
गंगा की लहरों में समा गए परिवार के तीन चिराग- फोटो : reporter

Bhagalpur:  जिले के घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलसड़क के पास गंगा नदी में एक हृदयविदारक हादसा हुआ। यहाँ मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करने गए एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचा लिया।

ओलपुरा गांव का एक परिवार बच्चे का मुंडन कराने गंगा घाट पहुँचा था। संस्कार के बाद परिवार के सदस्य नदी में स्नान करने उतरे, जहाँ गहराई का अंदाजा न होने के कारण चार लोग डूबने लगे।

Diarch GO

मृतकों में कृष्णा उर्फ छोटू, बॉबी कुमार, सन्नी कुमार शामिल हैं। वहीं रुक्मणि देवी को बचा लिया गया है ,इनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रुक्मणि देवी को जीवित निकाल लिया गया, लेकिन तीनों युवकों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद ओलपुरा गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप