LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार, दाऊदवाट में उमड़ी भारी भीड़, आपूर्ति के लिए तैनात किये गए 22 मजिस्ट्रेट

Bihar News : भागलपुर में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है. हालाँकि गैस वितरण के लिए 22 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है.......पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार, दाऊदवा
गैस के लिए हाहाकार - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : भागलपुर के दाऊदवाट इलाके में रसोई गैस लेने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि गैस वितरण के दौरान उनके मोबाइल फोन पर OTP नहीं आने की वजह से सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है। इस कारण कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। बढ़ती भीड़ और देरी के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। हालांकि एचपी गैस के डिस्ट्रीब्यूटर ने गैस की कमी की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है।

Diarch GO

उनका कहना है कि मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध की खबरों के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग एक साथ गैस लेने पहुंच रहे हैं। इससे एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। इधर स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित आपूर्ति संकट और जमाखोरी को रोकने के लिए भागलपुर अनुमंडल क्षेत्र में 22 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन मजिस्ट्रेट की निगरानी में गैस गोदामों से सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि सभी दंडाधिकारियों को संबंधित गैस एजेंसियों पर पहुंचकर अपनी निगरानी में गैस वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों से बचें। जरूरत के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट