LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : भागलपुर में निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, SDM कार्यालय के लिपिक और स्टेनो 70 हजार रूपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Bihar News : भागलपुर में निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई,

BHAGALPUR : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बिहार निगरानी विभाग ने भागलपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को निगरानी की टीम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार के रूप में हुई है, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) के नाम पर की जा रही अवैध उगाही को लेकर हुई है। नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत कर्मी अभिजीत कुमार से उनकी सेवा संपुष्टि करने के बदले ₹70 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी। काफी समय से परेशान होकर अभिजीत ने इस भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग में दर्ज कराई थी, जिसके बाद विभाग ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की।

शिकायत की सत्यता की पुष्टि होने के बाद, निगरानी डीएसपी विंध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उन्हें दबोच लिया। मौके से घूस की पूरी रकम बरामद कर ली गई है, जो आरोपियों के पास से ही मिली।

इस अचानक हुई छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद SDM कार्यालय में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी और अधिकारी कार्रवाई को देख दंग रह गए। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यालय के संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी विभागों में जड़ जमाए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है और ईमानदार कर्मियों के बीच कड़ा संदेश दिया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई है। वहां निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट