LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

होटल संचालक की संदिग्ध मौत: किराये के मकान में मिला शव, इलाके में सनसनी

होटल संचालक की संदिग्ध मौत: किराये के मकान में मिला शव, इलाक

Bhagalpur : जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरपांती निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। राजा बाईपास स्थित अपने ढाबे पर भाइयों के साथ काम करता था और हाल ही में प्रेम विवाह करने के बाद वारसलीगंज मोहल्ले में किराये के कमरे में रहने लगा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब वह समय पर ढाबे पर नहीं पहुँचा और परिजनों के फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब परिजन उसके कमरे पर पहुँचे, तो राजा को जमीन पर बेसुध पड़ा पाया।


हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

राजा को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में 'हैंगिंग' (फंदा लगाने) का जिक्र किया गया है, लेकिन मृतक के शरीर पर मिले निशान मामले को पेचीदा बना रहे हैं। राजा के गले पर गहरे फंदे के निशान मिले हैं, वहीं पैर की एक उंगली पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने संदेह जताया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या हो सकती है।


पत्नी के विरोधाभासी बयानों से बढ़ा शक

इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका और उसके बयान सबसे ज्यादा संदिग्ध माने जा रहे हैं। घटना के बाद पत्नी ने अपनी सास को बताया कि राजा सीढ़ी से गिर गया था, जबकि गले के निशान फंदे या गला घोंटने की ओर इशारा कर रहे हैं। अस्पताल में भी वह बार-बार बेहोश होने का नाटक करती रही और पुलिस के सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। परिजनों का कहना है कि अगर वह सीढ़ी से गिरा, तो गले पर फंदे जैसे निशान कैसे आए?


प्रेम विवाह के दो महीने बाद ही उजाड़ गया संसार

मृतक के भाइयों के अनुसार, राजा ने इसी साल फरवरी माह में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने घर पिपरपांती नहीं आता था और पत्नी के साथ अलग किराये के मकान में ही रहता था। परिवार को उसकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और न ही उनके बीच के संबंधों के बारे में कोई स्पष्ट बात पता थी। महज दो महीने के वैवाहिक जीवन के भीतर हुई इस दुखद घटना ने प्रेम विवाह के पीछे की परिस्थितियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे सबसे अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस आखिरी कॉल रिकॉर्ड्स और मैसेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से ठीक पहले राजा ने किससे बात की थी। पुलिस ने संबंधित संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि यह आत्महत्या थी या कोई सोची-समझी साजिश।

Diarch GO


बालमुकुंद की रिपोर्ट