LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bhagalpur high alert: सुल्तानगंज में रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद हाई अलर्ट, CID पटना की एंट्री से मचा हड़कंप,उपसभापति नीलम देवी का आवास छावनी में हुआ तब्दील

Bhagalpur high alert:कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद CID के एसपी स्तर के अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।......

Sultanganj on High Alert
एनकाउंटर के बाद हाई अलर्ट- फोटो : reporter

Bhagalpur high alert: बिहार के भागलपुर जिले का सुल्तानगंज एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गया है।  कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जैसे ही एनकाउंटर की पुष्टि हुई, पटना से CID की विशेष टीम सीधे सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय पहुंच गई, जिससे पूरे सिस्टम में खलबली मच गई।

सूत्रों के अनुसार, CID के एसपी स्तर के अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। मुठभेड़ को लेकर अलग-अलग पहलुओं की परतें खोली जा रही हैं और पुलिस कार्रवाई की वैधानिकता से लेकर पीछे की संभावित साजिश तक हर एंगल पर जांच तेज कर दी गई है। एनकाउंटर के तुरंत बाद सुल्तानगंज को हाई अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और खासकर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालात ऐसे हैं कि हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

Diarch GO

सबसे अहम और संवेदनशील कदम के तहत उपसभापति नीलम देवी के आवास पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हालिया घटनाक्रम और राजनीतिक-आपराधिक तनाव को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उनके आवास के आसपास सुरक्षा घेरा पूरी तरह मजबूत कर दिया गया है।

इलाके में एनकाउंटर के बाद से ही तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है और हर कोई इस पूरे मामले को राजनीतिक और आपराधिक गठजोड़ के नजरिए से देख रहा है। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या साजिश की पुष्टि होती है तो कड़ी कार्रवाई तय है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल सुल्तानगंज पुलिस छावनी में तब्दील है और CID की एंट्री ने इस पूरे मामले को और भी गंभीर और हाई-प्रोफाइल बना दिया है। हर कोई अब आगे की जांच रिपोर्ट और बड़े खुलासों का इंतजार कर रहा है।

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप