LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Breaking News : दिनदहाड़े फायरिंग से दहला सुलतानगंज नगर परिषद, कार्यपालक पदाधिकारी की गोली लगने से हुई मौत, सभापति हुए जख्मी

Breaking News : भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय मेंदिनदहाड़े गोलीबारी की गयी. जिससे मौके पर परिषद् के EO की मौत हो गयी.......पढ़िए आगे

Breaking News : दिनदहाड़े फायरिंग से दहला सुलतानगंज नगर परिष
कार्यपालक पदाधिकारी की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के सुलतानगंज नगर परिषद में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सैरात की डाक प्रक्रिया के दौरान अचानक अंधाधुंध गोलीबारी हो गई। इस सनसनीखेज घटना में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरकारी प्रक्रिया चल रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी—एसएसपी, सिटी एसपी और डीएसपी—भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है तथा संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस घटना ने एक बार फिर से जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े सरकारी कार्यक्रम में इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती है। 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch


 अपडेट जारी…

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप