LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

एसएसपी की अध्यक्षता में बड़ी क्राइम मीटिंग; लंबित कांडों के निपटारे और गश्ती तेज करने का सख्त निर्देश

एसएसपी की अध्यक्षता में बड़ी क्राइम मीटिंग; लंबित कांडों के
एसएसपी की अध्यक्षता में बड़ी क्राइम मीटिंग- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : शहर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करना था। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


नए कानून और ई-साक्ष्य ऐप पर जोर

बैठक में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी अनुपालन को लेकर अधिकारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित और निर्देशित किया गया। एसएसपी ने कंप्यूटर संचालन, ई-साक्ष्य ऐप और विभिन्न सरकारी पोर्टलों पर डेटा एंट्री व तकनीकी कार्यों में दक्षता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग के दौर में साक्ष्यों का डिजिटल संकलन और पोर्टल पर उनकी समयबद्ध प्रविष्टि अनिवार्य है, ताकि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आए।


पीड़ितों की शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई

शहरी क्षेत्रों में बढ़ती बाइक चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी थाना अध्यक्षों को कहा गया है कि थानों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को न केवल संवेदनशीलता से सुनें, बल्कि उन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन और कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।


सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया है ताकि किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा, जिले में बढ़ते भूमि विवादों के मामलों को सुलझाने के लिए थाना स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने और साइबर अपराध के मामलों में बिना देरी के एफआईआर दर्ज करने पर जोर दिया गया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।


आगामी पर्वों को लेकर सतर्कता

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और शांति समिति के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली, संसाधनों की उपलब्धता और ड्यूटी प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एसएसपी ने पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के लिए बेहतर कार्य स्थितियों और टीम वर्क के महत्व को रेखांकित किया, ताकि आम जनता के बीच पुलिस की छवि और अधिक विश्वसनीय बन सके।

बालमुकुंद की रिपोर्ट