LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

माँ बागेश्वरी प्रांगण में अश्लील गानों पर बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

भागलपुर के शाहकुंड स्थित माँ बागेश्वरी पूजा पंडाल में चैती दुर्गा पूजा के दौरान बार बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। धार्मिक आयोजन में फूहड़ता को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

माँ बागेश्वरी प्रांगण में अश्लील गानों पर बार बालाओं का डांस

Bhagalpur - भागलपुर जिले के शाहकुंड स्थित माँ बागेश्वरी प्रांगण में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम विवादों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें पूजा पंडाल के मंच पर बार बालाएं अश्लील और फूहड़ गानों पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। धार्मिक आयोजन के बीच इस तरह के कृत्य को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ता का आरोप 

बताया जा रहा है कि चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जुटे थे। इसी बीच देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भक्तिमय माहौल के बीच अश्लील गानों पर मर्यादा की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश और प्रशासन से मांग 

धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुँचने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर भक्ति के मंच पर इस तरह के फूहड़ प्रदर्शन की अनुमति किसने दी? कई लोगों ने इसे हिंदू संस्कृति का अपमान बताते हुए स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच और आयोजकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

यह वीडियो अब व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिससे इलाके में तनाव और बहस का माहौल है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी और स्थानीय चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई है।

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार