LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से लगातार निगरानी

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्
भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त- फोटो : अंजनी कुमार

Bhagalpur : नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे बिहार में छात्र संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा किये जा रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। भागलपुर में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।


इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और नगर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय चौधरी के नेतृत्व में स्टेशन चौक सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

Diarch GO


प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत काबू पाना है। इसके लिए आधुनिक तकनीक का भरपूर उपयोग किया जा रहा है और पुलिस अधिकारी खुद भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ पुलिस प्रशासन नागरिकों को जागरूक करने का भी काम कर रहा है ताकि शहर में शांति और सौहार्द का माहौल पूरी तरह से कायम रहे।

NSIT
Nsmch


प्रशासन की जनता से अपील

भागलपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा न करें और प्रशासन का सहयोग करें।


अंजनी की रिपोर्ट