LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: भागलपुर में SDM की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप, अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

Bihar News: नवगछिया में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा है। एसडीएम रोहित करदम के नेतृत्व में विजय घाट पर की गई छापेमारी में कई वाहन जब्त किए गए

माफियाओं में हड़कंप
अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में सरकार के तमाम आदेशों के बाद भी अवैध बालू खनन लगातार जारी है। इसी बीच भागलपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मामला  नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र का है। जहां अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) रोहित करदम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विजय घाट पर अचानक छापेमारी कर अवैध खनन में लगे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

प्रशासन को सूचना मिली थी कि विजय घाट पर कई दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। इसी के आधार पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी की। जैसे ही प्रशासनिक टीम घाट पर पहुंची, वहां मौजूद खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। कोई ट्रैक्टर लेकर भागता दिखा तो कई लोग मोटरसाइकिल छोड़कर ही भाग निकले।

Diarch GO

पोकलेन, ट्रैक्टर और बाइक जब्त

छापेमारी के दौरान प्रशासन ने चार ट्रैक्टर, एक पोकलेन मशीन और करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल जब्त की। वहीं एक ट्रैक्टर चालक को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे। इस कार्रवाई के दौरान नवगछिया साइबर डीएसपी अभिषेक, कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार समेत कई थानों की पुलिस और दर्जनों जवान मौके पर मौजूद रहे।

लीज नहीं, फिर भी जारी खनन

एसडीएम रोहित कर्दम ने बताया कि नवगछिया क्षेत्र में फिलहाल बालू खनन के लिए किसी को भी लीज नहीं दी गई है। इसके बावजूद अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी, ताकि सरकारी राजस्व की हानि को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट