LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bhagalpur train snatching: भागलपुर में चलती ट्रेन में झपटमारी! महिला के गले से सोने का लॉकेट छीना, रेल पुलिस जांच में जुटी

Bhagalpur train snatching: भागलपुर में सहरसा–भागलपुर पैसेंजर ट्रेन में महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया गया। रेल पुलिस में प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी।

Bhagalpur train snatching
भागलपुर में चलती ट्रेन में झपटमारी! - फोटो : social media

Bhagalpur train snatching: भागलपुर में चलती ट्रेन में झपटमारों ने महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गया। घटना को लेकर पीड़िता ने राजकीय रेल पुलिस थाना, भागलपुर में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार घोघा बाजार निवासी सीता कुमारी (39 वर्ष), पति– पप्पू कुमार साह, 3 मार्च 2026 को किसी आवश्यक कार्य से सहरसा–भागलपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 53403 से घोघा से भागलपुर आ रही थीं। दोपहर करीब 2:08 बजे ट्रेन जब लैलख–ममलखा रेलवे स्टेशन पर रुकी, तभी करीब आधा दर्जन अज्ञात युवक अचानक ट्रेन में चढ़ गए।

पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान एक युवक ने उनके गले पर हाथ डालकर जबरन करीब तीन आना वजन का सोने का लॉकेट, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार रुपये बताई जा रही है, छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक तेजी से ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।बताया जाता है कि शोर सुनकर उनके पति पप्पू कुमार साह ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने धक्का-मुक्की कर उन्हें भी चकमा दे दिया और मौके से भाग निकले। पीड़िता का कहना है कि वह संबंधित झपटमार को सामने आने पर पहचान सकती हैं।

Diarch GO

पुलिस से फोन रिसीव नहीं किया

मामले को लेकर रेल पुलिस से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया। पीड़िता ने रेल पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए सोने के लॉकेट की बरामदगी की मांग की है। बताया जा रहा है कि रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भागलपुर से balmukund kumar कि रिपोर्ट