LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News:लड़कियों से छेड़खानी पर सियासत, राजद ने सीएम पर साधा निशाना, भाई वीरेंद्र ने कहा- सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है

Bihar News: बिहार में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं को लेकर राजनीति तेज हो गई है।...

Bhai Virendra
राजद ने सरकार को घेरा- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रही  छेड़खानी की घटनाओं को लेकर राजनीति तेज हो गई है। शुक्रवार को भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान मनेर विधायक सह राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और शासन-प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है।

राजद विधायक  भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में महिलाएं और लड़कियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लड़कियों के साथ छेड़खानी और महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इन मामलों पर केवल टुकुर-टुकुर देख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छेड़खानी करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और ऐसे गंभीर अपराध करने वालों को फांसी की सजा तक दी जानी चाहिए। भाई वीरेंद्र ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य में हाल के दिनों में सामने आई महिलाओं और छात्राओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप