LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सीओ पर डेढ़ माह में दो नालसीवाद, ज़मीन खेल पर उठे संगीन सवाल, राजस्व महकमे में घमासान

Bihar News: नवगछिया व्यवहार न्यायालय में गोपालपुर अंचल के अंचलाधिकारी रोशन कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध डेढ़ माह के भीतर दो अलग-अलग नालसीवाद दायर होने से राजस्व व्यवस्था कटघरे में आ गई है।

Revenue Dept Turmoil CO Faces 2 Complaints in 45 Days
सीओ पर डेढ़ माह में दो नालसीवाद- फोटो : reporter

Bihar News: नवगछिया व्यवहार न्यायालय में गोपालपुर अंचल के अंचलाधिकारी रोशन कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध डेढ़ माह के भीतर दो अलग-अलग नालसीवाद दायर होने से राजस्व व्यवस्था कटघरे में आ गई है। दोनों परिवादों में ज़मीन विवाद, दाखिल-खारिज में कथित अनियमितता तथा सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। न्यायालय ने दोनों मामलों को संज्ञान में लेकर विधिसम्मत प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

गोपालपुर डिमाहा निवासी ललन कुमार चौधरी ने परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि से संबंधित भू-हदबंदी वाद संख्या 339 से 343/76 का निपटारा वर्ष 2011 में हो चुका था और 20 जून 2012 को इसकी अधिसूचना जिला गजट में प्रकाशित हुई थी। इसके बावजूद कथित तौर पर फर्जी कागजात के आधार पर पुनः दाखिल-खारिज की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। परिवादी का दावा है कि मिलीभगत से सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर दूसरे पक्ष को लाभ पहुंचाने की नीयत से आदेश पारित किया गया।

Diarch GO

दूसरा नालसीवाद सिंधिया मकंदपुर निवासी कुमारी ममता सिंह की ओर से दायर किया गया है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के साथ कथित तालमेल कर करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि का म्यूटेशन गलत तरीके से कर दिया गया। परिवाद में भू-माफिया और कुछ अधिकारियों के बीच सांठगांठ की आशंका भी जताई गई है, जिससे राजस्व अभिलेखों की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगा है।

राज्य सरकार द्वारा राजस्व विभाग में पारदर्शिता और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू किए जाने के बावजूद एक ही अंचलाधिकारी पर अल्पावधि में दो नालसीवाद दायर होना प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चुनौती माना जा रहा है। संबंधित सीओ से संपर्क का प्रयास किया गया, किंतु उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

NSIT
Nsmch

फिलहाल दोनों प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं और सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। आगामी कार्यवाही से ही स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितना दम है और जवाबदेही किसकी तय होगी।

रिपोर्ट- बालमुकुंद शर्मा