LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime : भागलपुर में रिटायर्ड शिक्षक से दिनदहाड़े लूट, 65 हजार रुपये झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime : भागलपुर में उच्चकों ने रिटायर्ड शिक्षक से दिनदहाड़े 65 हज़ार रूपये लूट लिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भागलपुर में रिटायर्ड शिक्षक से दिनदहाड़े लूट,
रिटायर्ड शिक्षक से लूट - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकंदपुर चौक के पास अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एनएच 31 से 14 नंबर रोड पर स्थित मुढ़ी मिल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 65 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में पुलिसिया गश्ती को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पीड़ित की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक रमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक रमाशंकर सिंह मकंदपुर चौक से टोटो (ई-रिक्शा) पर सवार होकर अपने गांव सैदपुर जा रहे थे। टोटो अभी मुढ़ी मिल के समीप ही पहुंची थी कि पीछे से तेज रफ्तार में आए एक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने चलती टोटो में झपट्टा मारा और शिक्षक की गोद में रखा रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

Goal 2026

लूट की यह वारदात इतनी अचानक हुई कि टोटो में सवार अन्य यात्री बुरी तरह सहम गए, वहीं शिक्षक बदहवास हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चलाने वाले अपराधी ने उजले रंग का हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा बदमाश बिना नकाब के था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित शिक्षक से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों के भागने की दिशा और उनकी पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि अपराधी बैंक से ही शिक्षक का पीछा कर रहे होंगे या उन्हें पहले से जानकारी थी कि उनके पास बड़ी रकम है।

NSIT
Nsmch

इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। हालांकि, व्यस्ततम मकंदपुर चौक के पास दिनदहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। 

अंजनी की रिपोर्ट