LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

New Delhi News : दिल्ली में राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने धरना का किया आयोजन, IAS अधिकारी संतोष वर्मा पर की कार्रवाई की मांग

New Delhi News : राष्ट्रीय परशुराम परिषद की ओर से दिल्ली में धरना का आयोजन किया गया. जिसमें IAS संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग की गयी.......पढ़िए आगे

New Delhi News : दिल्ली में राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने धरना
धरना का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : राष्ट्रीय परशुराम परिषद के आह्वान पर आज दिल्ली के *जंतर–मंतर* पर एक विशाल धरना–प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरने की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील भराला  ने की। धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार से कड़ा रुख अपनाने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए सुनील  बराला  ने कहा कि IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा सरकार एवं समाज के विरुद्ध दिया गया बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी ठेस पहुँचाने वाला है। उन्होंने इसे संविधान और प्रशासनिक मर्यादा का खुला उल्लंघन* बताया। पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी द्वारा इस प्रकार का विवादित बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कहा की सरकार को चाहिए कि ऐसे अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई करे और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे। धरना स्थल पर मौजूद परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “IAS संतोष वर्मा गिरफ्तार हो”“प्रशासन में अनुशासन बहाल करो” जैसे नारे लगाए।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर* पर और तेज किया जाएगा। राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा** के लिए है। IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर–मंतर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील भराला के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकार्ताओं के साथ कुछ दूरी तक पैदल मार्च किया , ज़िसको सुरक्षा कार्मियो ने आगे बढ़ने से रोक दिया। 

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट