LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

नवगछिया में ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन: पुलिस के सामने से गुजरा काफिला, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

नवगछिया में ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन: पुलिस के सा
पुलिस के सामने से ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन- फोटो : धीरज परासर

Bhagalpur : जिले के नवगछिया अंतर्गत जाह्नवी TOP एवं इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाम इस्माइलपुर थाना की गश्ती गाड़ी के ठीक सामने से ओवरलोड लदे वाहनों का पूरा काफिला बेरोकटोक गुजरता रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद किसी भी वाहन को रोककर जांच करना या चालान काटना तो दूर, उन्हें टोकना तक वाजिब नहीं समझा गया।


वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में भी बेरोकटोक दौड़ते रहे वाहन

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जाह्नवी TOP पर जिस वक्त जाह्नवी TOP प्रभारी, इस्माइलपुर थाना के एडिशनल SHO तथा अंचल अधिकारी (CO) खुद मौजूद थे, ठीक उसी दौरान कई ओवरलोड वाहन उनके सामने से आसानी से निकल गए। अधिकारियों की मौजूदगी में इस तरह वाहनों का निर्बाध गुजरना पुलिस व स्थानीय प्रशासन की निष्पक्षता और कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।


'एंट्री पासिंग' के खेल और ₹3,500 तक की अवैध वसूली का आरोप

क्षेत्र में चर्चा है कि ओवरलोड वाहनों के इस खेल के पीछे कथित "एंट्री पासिंग" का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि प्रति वाहन लगभग ₹3,000 से ₹3,500 तक की अवैध वसूली की जाती है, जिसके एवज में इन वाहनों को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराया जाता है। हालाँकि, इन गंभीर आरोपों की अभी तक कोई स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही संबंधित विभागों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।


पूर्व डीएम की सख्त कार्रवाई का पड़ा असर ठंडा, खनन माफिया सक्रिय

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में तत्कालीन जिला अधिकारी के कड़े निर्देशों पर ओवरलोडिंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया था, जिसमें एक साथ सैकड़ों वाहनों को जब्त कर उन पर करोड़ों रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोका गया था। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए जिला अधिकारी (DM) अलंकृत पांडे के पदभार संभालने के बाद खनन माफियाओं का दुस्साहस फिर बढ़ गया है। परिवहन विभाग (DTO), खनन विभाग और स्थानीय थाना पुलिस इस पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।


प्रभारी बदलने के बावजूद स्थिति जस की तस

ज्ञात हो कि हाल ही में जाह्नवी TOP के तत्कालीन प्रभारी को कथित तौर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विकास कुमार को नया प्रभारी बनाया गया, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि नए प्रभारी के आने के बाद भी जमीनी हकीकत में कोई बदलाव नहीं आया है और ओवरलोड वाहनों का परिचालन पहले की तरह ही धड़ल्ले से जारी है।


धीरज परासर की रिपोर्ट