LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : भागलपुर में मिनी हाइवा पर लोड शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौके से तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : भागलपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिनी हाइवा पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. वहीँ मौके से तस्कर को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भागलपुर में मिनी हाइवा पर लोड शराब की बड़ी खेप
विदेशी शराब बरामद - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2925 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस संबंध में नवगछिया के एसपी राजेश कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जहान्वी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान झारखंड से आ रही एक मिनी हाइवा (रजिस्ट्रेशन नंबर JH10AV-4562) को रोककर तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान वाहन में मिट्टी के नीचे छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल स्टैग (सुपीरियर व्हिस्की) के 128 कार्टन में 3070 बोतल (1152 लीटर) और रॉयल चैलेंज (प्रीमियम गोल्ड व्हिस्की) के 197 कार्टन में 4728 बोतल (1773 लीटर) शामिल हैं। कुल मिलाकर 2925 लीटर शराब जब्त की गई है। 

Diarch GO

मामले में वाहन चालक कुंदन कुमार (पिता- उपेंद्र कुमार यादव, थाना बैजनाथपुर, जिला सहरसा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हाइवा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।इस संबंध में इस्माइलपुर थाना में कांड संख्या 83/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। नवगछिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट