LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

जुआड़ियों का अड्डा बना मध्य विद्यालय का पिछवाड़ा, स्कूल से पंखे उखाड़े, शौचालय के दरवाजे तोड़े

भागलपुर के पीरपैंती मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने चार पंखे चोरी किए और शौचालय के दरवाजे तोड़ दिए। स्कूल के पीछे जुआरियों के जमावड़े से सुरक्षा पर उठे सवाल। पुलिस जांच शुरू।

जुआड़ियों का अड्डा बना मध्य विद्यालय का पिछवाड़ा, स्कूल से पंख

Bhagalpur - पीरपैंती प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय पीरपैंती बाजार में असामाजिक तत्वों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। महज 48 घंटों के भीतर चोरों ने विद्यालय को अपना निशाना बनाया। प्रधानाचार्य रविन्द्र प्रसाद सिंह के अनुसार, कक्षा 6 ‘ए’ में लगे चार पंखे चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की वारदात तब हुई जब विद्यालय बंद था और परिसर सूना पड़ा था। इतना ही नहीं, अगले दिन उपद्रवियों ने विद्यालय के शौचालयों की केवाड़ियां (दरवाजे) भी तोड़ डालीं।

असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना मुसीबत

विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने इस घटना के पीछे उन असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है जो स्कूल के पीछे स्थित आम के बागान में डेरा डाले रहते हैं। बताया जा रहा है कि इस बागान में अक्सर जुआ खेलने वाले और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं।

पुलिस में शिकायत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना के बाद प्रधानाचार्य ने पीरपैंती थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, स्थानीय समाजसेवी मो. साजिद उर्फ लाल ने विद्यालय का मुआयना किया और थानाध्यक्ष नीरज कुमार से मिलकर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। प्रधानाचार्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, "अगर शिक्षा के मंदिर ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा?

Report - balmukund kumar