LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Samriddhi Yatra:समृद्धि यात्रा में एक्शन मोड में CM नीतीश, भागलपुर में ROB का किया औचक मुआयना, अफसरों को काम तेज करने का फरमान

Samriddhi Yatra:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत भागलपुर पहुंचे।...

Nitish Inspects ROB in Bhagalpur Orders Faster Work
समृद्धि यात्रा में एक्शन मोड में CM नीतीश- फोटो : reporter

Samriddhi Yatra: भागलपुर की सियासी फिज़ा उस वक्त गरमा गई जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत आज यानी मंगलवार को यहां पहुंचे। उनके दौरे को महज़ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे पर ग्राउंड एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक उनका मुख्य पड़ाव जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अपने तेवर साफ कर दिए।

Diarch GO

हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री सीधे भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के स्थल पर पहुंचे और वहां चल रहे काम का औचक निरीक्षण किया। यह कदम साफ इशारा करता है कि सरकार अब फाइलों से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत पर फोकस कर रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट तलब की और निर्माण कार्य में सुस्ती पर सख्त लहजे में तेजी लाने का निर्देश दिया।

NSIT
Nsmch

सियासी नजरिये से यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। एक तरफ जहां समृद्धि यात्रा के जरिए सरकार अपनी उपलब्धियों का पैगाम जनता तक पहुंचा रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री खुद मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे यह संदेश देने की कोशिश है कि ‘सुशासन’ अब सिर्फ दावा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला काम है।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बैजानी पंचायत के लिए रवाना हो गए, जहां वे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान निकालने की रणनीति भी अपनाई जा रही है।

जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। कुल मिलाकर, यह दौरा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि सियासी संदेश है विकास की रफ्तार पर खुद मुख्यमंत्री की निगरानी जारी है।

रिपोर्ट- अंजनी कश्यप