LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

CM Nitish Kumar: राज्यसभा चुनाव में छक्का लगाने के बाद समृद्धि यात्रा से सियासी मैदान में उतरे नीतीश, आज भागलपुर-बांका में अरबों की योजनाओं का करेंगे एलान

CM Nitish Kumar: राज्यसभा चुनाव की हलचल अभी ठंडी ही हुई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राजनीतिक मैदान में अपनी सक्रियता का इजहार कर दिया है।...

Nitish Back with Samriddhi Yatra
समृद्धि यात्रा से सियासी मैदान में उतरे नीतीश- फोटो : social Media

CM Nitish Kumar: बिहार की सियासत में राज्यसभा चुनाव की हलचल अभी ठंडी ही हुई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राजनीतिक मैदान में अपनी सक्रियता का इजहार कर दिया है। सत्ता के गलियारों में अब उनकी समृद्धि यात्रा को लेकर नई चर्चा और सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 17 मार्च 2026, मंगलवार से शुरू हो रही इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री विकास और सुशासन का पैगाम लेकर जनता के बीच उतरने जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार विकास के एजेंडे पर एकजुट होकर आगे बढ़ने का दावा पेश करना चाहती है।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा सबसे पहले भागलपुर जिले में दस्तक देगी। यहां नीतीश कुमार विकास कार्यों की रफ्तार को तेज करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का तोहफा देंगे। सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक, वह करीब 271 करोड़ रुपये की लागत वाली 56 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 171 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 88 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। सियासी नजरिये से देखा जाए तो यह सिर्फ विकास योजनाओं की शुरुआत नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसा कायम करने की एक मजबूत कोशिश भी मानी जा रही है।

Diarch GO

भागलपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सात निश्चय और जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इन योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब भी कर सकते हैं।

समृद्धि यात्रा का अगला पड़ाव बांका जिला होगा, जहां विकास की रफ्तार को और तेज करने की तैयारी है। बांका में मुख्यमंत्री 591 करोड़ रुपये की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं 118 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 278 योजनाओं का उद्घाटन भी उनके हाथों से होगा। इस दौरान यहां भी अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नीतीश कुमार की यह यात्रा केवल विकास का संदेश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए वह जनता के बीच अपनी सरकार की कार्यशैली और उपलब्धियों का मजबूत संदेश भी देना चाहते हैं। ऐसे में समृद्धि यात्रा को बिहार की सियासत में आने वाले दिनों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।