LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : 'पाप का घड़ा फूट गया', निशिकांत दुबे का लालू परिवार पर बड़ा हमला, कहा— जैसी करनी वैसी भरनी

Bihar Politics : 'पाप का घड़ा फूट गया', निशिकांत दुबे का लाल

BHAGALPUR : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला है। लालू परिवार के मौजूदा संकट और आपसी खींचतान पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने कहा कि "जो जैसा करेगा, वैसा ही भरेगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने जीवन भर दूसरों के परिवार तोड़ने का काम किया और आज कुदरत का न्याय देखिए कि उनका अपना ही परिवार बिखर रहा है।

सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार ने 'जंगलराज' की विभीषिका झेली है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जो कुछ भी किया, उसका कच्चा चिट्ठा आज पूरा देश देख रहा है। दुबे के अनुसार, उस दौर में बिहार के लोग डरे हुए थे कि कहीं जंगलराज की वापसी न हो जाए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने सुशासन लाकर उस डर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

लालू परिवार में चल रही अंदरूनी कलह और रोहिणी आचार्य व तेज प्रताप यादव के बयानों पर तंज कसते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि पाप का घड़ा आखिरकार एक दिन फूटता ही है। उन्होंने कहा, "लालू परिवार कब संकट से उबरा है? आज वे जो कुछ भी भुगत रहे हैं, वह उनके अतीत के कर्मों का फल है।" उन्होंने तेज प्रताप और रोहिणी के बयानों को उसी 'पाप के घड़े' के फूटने की परिणति बताया।

सांसद ने कड़े शब्दों में कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी से दुनिया में कोई नहीं बच सकता। उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उनके अपने ही लोग यह मान रहे हैं कि गलत हुआ है। निशिकांत दुबे ने स्पष्ट किया कि भाजपा हमेशा समाज में एकता और सुशासन की पक्षधर रही है, लेकिन भ्रष्टाचार और अनैतिकता की राजनीति का अंत ऐसा ही होता है जैसा आज राजद प्रमुख के परिवार में दिख रहा है।

NSIT
Nsmch

यह बयान ऐसे समय में आया है जब लालू परिवार के सदस्यों के बीच खींचतान की खबरें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निशिकांत दुबे के इस हमले ने बिहार और झारखंड की राजनीति में बयानबाजी के दौर को और तेज कर दिया है। राजद की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने की उम्मीद जताई जा रही है।

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट