LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

'दूसरों का घर उजाड़ने वालों का अपना कुनबा अब बिखर रहा'...-निशिकांत दुबे ने लालू परिवार पर साधा निशाना

भागलपुर पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दूसरों के परिवार तोड़ने वालों का अपना परिवार आज बिखर रहा है और यह उनके 'पापों के घड़े' फूटने का नतीजा है।

'दूसरों का घर उजाड़ने वालों का अपना कुनबा अब बिखर रहा'...-नि

Bhagalpur - भागलपुर प्रवास के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दो टूक कहा कि "जो जैसा करेगा, वैसा ही भरेगा"। सांसद ने लालू परिवार की वर्तमान स्थिति को उनके पुराने कर्मों का प्रतिफल बताया और कहा कि कोई भी अपने किए से बच नहीं सकता।

जंगलराज और रेल मंत्रालय के दौर पर प्रहार

निशिकांत दुबे ने बिहार के 1990 से 2005 के दौर को 'जंगलराज' की संज्ञा देते हुए याद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जो किया, वह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता में जंगलराज की वापसी का जो डर था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने खत्म किया है।

पाप का घड़ा फूटने का लगाया आरोप

लालू परिवार में चल रही आंतरिक कलह पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि यह परिवार कभी संकट से उबरा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि "पाप का घड़ा आखिरकार फूटता है" और आज लालू परिवार उसी का परिणाम भुगत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने राजनीति में रहते हुए दूसरों के परिवार तोड़े और आज नियति के कारण उनका अपना परिवार टूट रहा है।

तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य के बयानों पर तंज

सांसद ने रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव के हालिया बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि परिवार के भीतर ही अब विरोध के स्वर उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू परिवार के भीतर की यह परिणति आज सबके सामने है। निशिकांत दुबे ने अंत में कहा कि भाजपा समाज में एकता चाहती है, लेकिन लालू परिवार अपने ही कृत्यों के जाल में फंस गया है।

NSIT
Nsmch

Report - anjanee kumar kashyap