LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Police Award 2026: बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह 2026 में नवगछिया पुलिस का परचम, डीजीपी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Bihar Police Award 2026: नवगछिया पुलिस ने एक बार फिर अपनी पेशेवर दक्षता और सशक्त अनुसंधान क्षमता का लोहा मनवाया है।...

Naugachia Police Honored at Bihar Police Award 2026
बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह 2026- फोटो : reporter

Bihar Police Award 2026:  नवगछिया पुलिस ने एक बार फिर अपनी पेशेवर दक्षता और सशक्त अनुसंधान क्षमता का लोहा मनवाया है। बिहार पुलिस के वार्षिक पारितोषिक समारोह 2026 में पुलिस जिला नवगछिया की टीम को उत्कृष्ट एवं सराहनीय अनुसंधान कार्य के लिए डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भागलपुर प्रक्षेत्र स्थित आईजी कार्यालय में आयोजित गरिमामयी समारोह में पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार ने अपने हाथों से सम्मानित पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Diarch GO

परबत्ता थाना क्षेत्र में वादी मो० इश्तेखार के बैग से 18,25,000 रुपये की झपटमारी ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

इस उपलब्धि के लिए सम्मानित पदाधिकारी/कर्मी—

प्रेरणा कुमार, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक, नवगछिया - प्रशस्ति पत्र

पु०नि० अश्विनी सिन्हा – ₹7,500

पु०अ०नि० अमित कुमार – ₹6,000

पु०अ०नि० सुजीत कुमार शर्मा – ₹6,000

सिपाही मुकेश शर्मा – ₹3,000

सिपाही शैलेश कुमार – ₹3,000

चालक सिपाही सुनील कुमार – ₹3,000

नवगछिया थाना कांड संख्या 145/25 का खुलासा

आदर्श थाना नवगछिया क्षेत्र में विनय कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में गठित SIT ने तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद किया।

NSIT
Nsmch

इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पदाधिकारी/कर्मी—

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, ओमप्रकाश - प्रशस्ति पत्र

पु०नि० रविशंकर सिंह – ₹7,500

पु०नि० मिथलेश कुमार चौधरी – ₹7,500

पु०अ०नि० अमित कुमार – ₹6,000

सिपाही रवि कुमार – ₹3,000

सिपाही सूरज कुमार सिंह – ₹3,000

समारोह के दौरान आईजी विवेक कुमार ने कहा कि पेशेवर अनुसंधान, तकनीकी दक्षता और सशक्त टीमवर्क के बल पर नवगछिया पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। यह सम्मान न केवल नवगछिया पुलिस के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि आमजन के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी नई मजबूती देता है।

रिपोर्ट- अंजनी कश्यप