LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: कौवों की रहस्यमयी मौत से दहला भागलपुर! बर्ड फ्लू की आहट या कुछ और? प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Bihar News: भागलपुर में पिछले 24 घंटों से कौवों की रहस्यमयी मौत ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। पार्क परिसर में एक के बाद एक कौवों के बेजान शरीर गिरने से मॉर्निंग वॉकर्स और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

कौवों की मौत
कौवों की मौत से हड़कंप - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के प्रसिद्ध सार्वजनिक स्थल सैंडिस कंपाउंड में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने जब स्विमिंग पूल के सामने बड़ी संख्या में मृत कौवे पड़े देखे, तो इलाके में डर और चिंता का माहौल फैल गया।

बर्ड फ्लू की आशंका 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में पक्षियों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले सुल्तानगंज में भी मृत कौवे मिलने के बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग ने क्षेत्र को सैनिटाइज कराया था और सैंपल जांच के लिए भेजे थे। हाल ही में नवगछिया कचहरी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत की पुष्टि हुई थी, जहां जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक सप्ताह तक विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया था।

Diarch GO

कौवे के मरने से हड़कंप 

स्थानीय कामगार अशोक दास ने कहा कि, सुबह आए तो देखा बहुत सारे कौवे मरे पड़े हैं। पहले कभी ऐसा नहीं देखा। डर लग रहा है कि कहीं कोई बीमारी न फैल जाए। लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि खुले मैदान में इस तरह पक्षियों का मरना किसी बड़े संक्रमण का संकेत हो सकता है। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से इस ताजा घटना पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही मौके पर तत्काल कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी सामने आई है।

जांच के लिए भेजे गए सैंपल 

पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी ने कहा कि, यदि पक्षियों की असामान्य मौत हो रही है, तो तुरंत सैंपल जांच कराना और एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते सतर्कता बरती जाए तो संभावित खतरे को टाला जा सकता है। फिलहाल शहरवासियों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या यह बर्ड फ्लू की आहट है या किसी अन्य कारण से पक्षियों की मौत हो रही है? इस मामले पर हमारी नजर बनी रहेगी।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट