LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में अनियंत्रित बाइक ने माँ बच्चे को रौंदा, महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : भागलपुर में सड़क किनारे खड़े माँ बेटे को अनियंत्रित बाइक ने रौंद दिया. जिससे महिला की मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में अनियंत्रित बाइक ने माँ बच्चे को रौं
बाइक सवार ने माँ बेटे को रौंदा - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरतल्ला गांव से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतिका रेणु देवी अपने घर के बाहर छोटे बच्चों के साथ खड़ी थीं, तभी नशे की हालत में तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बच्चे सड़क पर कुछ दूरी तक घसीटते हुए जा गिरे। 

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को रात करीब 9 बजे मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब 5:30 बजे रेणु देवी ने दम तोड़ दिया। 

Diarch GO

वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चा शुभम कुमार की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उसे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही मोटरसाइकिल और चालक को पकड़ लिया। 

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक घायलों का समुचित इलाज नहीं हो जाता, तब तक चालक को नहीं छोड़ा जाएगा। फिलहाल चालक ग्रामीणों की निगरानी में है और पुलिस को सूचना दी गई है।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट