LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहपुर को मिलेगी शिक्षा की नई सौगात: विधायक कुमार शैलेंद्र ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग

बिहपुर के विधायक कुमार शैलेंद्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र के शैक्षिक विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की

बिहपुर को मिलेगी शिक्षा की नई सौगात: विधायक कुमार शैलेंद्र न

Bhagalpur  - बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। बिहपुर के माननीय विधायक कुमार शैलेंद्र ने आज दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से सौजन्य भेंट कर अपने क्षेत्र से जुड़े कई अहम शैक्षिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित मांगों का पत्र भी सौंपा।

बैठक के दौरान बिहपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, मॉडल स्कूलों के संचालन, तथा नई केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन प्रस्तावों पर अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

विधायक ने कहा कि यह मुलाक़ात बिहपुर के भविष्य को नई दिशा देने वाली है और आने वाले समय में बच्चों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक स्कूल व उन्नत शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस मुलाक़ात के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार, बेटी खुशहाली, तथा जिला मंत्री रूपेश रूप भी उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch

बिहपुर में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का यह प्रयास क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव साबित होगा—संकल्प भी मज़बूत, विश्वास भी अटूट।

Report - anjani kumar kashyap