LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime : भागलपुर में दुकान पर चाय पी रहे शख्स को बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime : भागलपुर में दिनदहाड़े दुकान पर चाय पी रहे युवक को बदमाशों ने दौड़ा कर गोली मार दी. युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भागलपुर में दुकान पर चाय पी रहे शख्स को बदमाशो
युवक को दौड़ा कर मारी गोली - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने मुरारी यादव नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने मुरारी यादव को निशाना बनाते हुए तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

चाय की दुकान पर बैठे युवक को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, बायपास थाना क्षेत्र का निवासी मुरारी यादव मधुसुदनपुर इलाके में एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। घायल के भाई ने आरोप लगाया है कि अशोक यादव, राकेश पाल और आशीष यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

भूमि विवाद से जुड़ रहे हैं तार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस जानलेवा हमले के पीछे भूमि विवाद (Land Dispute) की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से गौर कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस की छापेमारी जारी

सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की पूरी तरह पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों के भागने के रास्ते का पता चल सके।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट