LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में किशोर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, 'हाफ मर्डर' की घटना से इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar News : भागलपुर में किशोर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है..........पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में किशोर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हम
भागलपुर में हाफ मर्डर - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना अब ‘हाफ मर्डर’ के रूप में चर्चा में है। एक 17 वर्षीय किशोर का गला काटकर जान लेने की कोशिश की गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उनका बेटा अपनी दुकान के पास खड़ा था। 

इसी दौरान कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए हथियार लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिजनों का कहना है कि यह सीधा ‘हाफ मर्डर’ यानी हत्या की कोशिश का मामला है। बताया जा रहा है कि जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 

Diarch GO

गंभीर हालत में युवक को तुरंत भागलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के अगले दिन 26 अप्रैल को पीड़ित परिवार ने नाथनगर थाना में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया। उनका आरोप है कि आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आया। जब विपक्षी ने भी 28 अप्रैल को थाना में अपना केस दर्ज कराया।

घायल युवक के परिजनों का कहना है कि इतना गंभीर ‘हाफ मर्डर’ का मामला होने के बावजूद पुलिस उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि नाथनगर थाना एकतरफा रवैया अपना रहा है, जिससे न्याय मिलने में बाधा आ रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट