LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

खनन माफियाओं का 'गेम ओवर, प्रशासन ने वसूला 25 लाख का दंड, जेल पहुंचे माफिया के गुर्गे

भागलपुर DM के आदेश पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन! सजौर और जगदीशपुर में छापेमारी कर 25 लाख का जुर्माना लगाया। अवैध बालू जब्त, गिट्टी लदे ट्रक पकड़े गए और एक चालक गिरफ्तार हुआ है।

खनन माफियाओं का 'गेम ओवर, प्रशासन ने वसूला 25 लाख का दंड, जे

Bhagalpur - भागलपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर खनिज विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग और स्थानीय पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सजौर और जगदीशपुर थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई छापेमारी में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए प्रशासन ने कुल 24,76,000 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला है।

सजौर: बांका से लाकर डंप हो रहा था अवैध बालू 

जांच टीम को सूचना मिली थी कि पड़ोसी जिले बांका से अवैध बालू लाकर सजौर के हाजीपुर गांव में डंप किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने 1000 CFT अवैध बालू जब्त की। इस अवैध कारोबार में संलिप्त दोषियों पर 6 लाख रुपये का दंड लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जगदीशपुर: गिट्टी लदे ट्रक पकड़े, चालक गया जेल

 वहीं, जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान गिट्टी लदे दो ओवरलोडेड ट्रकों को पुलिस ने दबोच लिया। इन गाड़ियों पर 18.76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मौके से एक ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। 

NSIT
Nsmch

इस अभियान में खान निरीक्षक मिथुन कुमार, अपूर्व कुमार और जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर की अहम भूमिका रही।

Report - balmukund kumar