LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : नवगछिया पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े 1 लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bihar News : नवगछिया में स्थित पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े करीब एक लाख रुपये लेकर एक अधेड़ व्यक्ति फरार हो गया. पूरी घटना पोस्ट ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.....पढ़िए आगे

Bihar News : नवगछिया पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े 1 लाख रुपये लेक
पोस्ट ऑफिस में चोरी - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र स्थित एक पॉश इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े करीब एक लाख रुपये लेकर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति फरार हो गया। इस अचानक हुई घटना के बाद पोस्ट ऑफिस परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

राजेंद्र कॉलोनी के पीड़ित का था पैसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी पीड़ित नीरज कुमार जायसवाल का पैसा पोस्ट ऑफिस में रखा हुआ था। इसी दौरान एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाया और कथित तौर पर करीब 1 लाख रुपये की रकम लेकर वहां से बड़ी चालाकी से रफूचक्कर हो गया।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

दिनदहाड़े हुई इस पूरी वारदात की तस्वीर पोस्ट ऑफिस में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदेहास्पद अधेड़ व्यक्ति की हरकतें और पैसे लेकर फरार होने का पूरा घटनाक्रम नजर आ रहा है, जो अब पुलिस के लिए जांच का मुख्य आधार बन गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत पोस्ट ऑफिस परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि संदिग्ध व्यक्ति की स्पष्ट पहचान की जा सके।

NSIT
Nsmch

संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है। इसके साथ ही यह भी बारीकी से जांच की जा रही है कि घटना को किस तरीके से अंजाम दिया गया और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट