LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

जिला परिषद में बड़ा बदलाव, उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने संभाला अध्यक्ष का पदभार; बोले- रुके हुए विकास कार्यों और भुगतान को मिलेगी रफ्तार

भागलपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने विधिवत रूप से जिला परिषद अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। यह पद पूर्व अध्यक्ष मिथुन कुमार के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने और उनके इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा था।

जिला परिषद में बड़ा बदलाव, उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने संभाला अ

Bhagalpur : भागलपुर जिला परिषद की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में शुक्रवार को एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने विधिवत रूप से जिला परिषद अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। यह पद पूर्व अध्यक्ष मिथुन कुमार के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने और उनके इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा था।

डीएम और विभाग से मिली हरी झंडी 

अध्यक्ष का पद रिक्त होने के बाद विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बीते दिनों भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने एक्ट के तहत उपाध्यक्ष होने के नाते अध्यक्ष का प्रभार देने का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने इस प्रस्ताव को पंचायती राज विभाग को भेजा था। जिसके बाद विभाग के उप सचिव गोविंद चौधरी ने भागलपुर डीएम को पत्र भेजकर निर्देश दिया कि जब तक अध्यक्ष पद का औपचारिक गठन नहीं हो जाता, तब तक प्रणव कुमार ही अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे और सभी वित्तीय अधिकार भी उन्हीं के पास रहेंगे।

कुर्सी संभालते ही क्या बोले प्रणव कुमार? 

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित प्रभारी अध्यक्ष प्रणव कुमार ने मीडिया का आभार जताया और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा: "मैं एक्ट के अनुसार स्वतः ही उस समय प्रभार ग्रहण कर चुका था, लेकिन आज मैं विधिवत इस कुर्सी पर आसीन हुआ हूं। मेरा एक ही उद्देश्य है कि जिले में विकास कैसे हो। पिछले दो महीने से, जब से विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन हुआ था, जिला परिषद का कार्य पूरी तरह अवरुद्ध था। जो काम हो चुके थे, उनका पेमेंट नहीं हो पाया था, जिससे हमारे सम्मानित सदस्य काफी व्यथित थे।"

प्रणव कुमार ने आगे कहा कि वे मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और सभी सदस्यों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि पुरानी योजनाओं का भुगतान जल्द से जल्द हो और नई योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिले ताकि जिले में विकास की गति तेज हो सके।

NSIT
Nsmch

मीडिया को दिया धन्यवाद 

प्रणव कुमार ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया ने लगातार सही तथ्यों को रखा, जिसका परिणाम है कि आज उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी के सहयोग से जिला परिषद क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेंगे।

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार