LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

वन विभाग का बड़ा एक्शन: बिहपुर में 3 अवैध आरा मिलें सील, महंगी लकड़ियां और मशीनें जब्त

भागलपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज के निर्देश पर विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। भागलपुर वन प्रमंडल ने नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड में संचालित तीन अवैध आरा मिलों को सील कर दिया....

वन विभाग का बड़ा एक्शन: बिहपुर में 3 अवैध आरा मिलें सील, महं
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : भागलपुर वन प्रमंडल ने अवैध आरा मिलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड में संचालित तीन अवैध आरा मिलों को सील कर दिया। रविवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष दल का गठन कर नवगछिया पुलिस के सहयोग से बभनगामा बाजार में छापेमारी की गई।


शीशममहोगनी और सागवान की भारी मात्रा में बहुमूल्य लकड़ियां बरामद

कार्रवाई के दौरान मौके से तीन अवैध आरा मिलों की मशीनें, आरी ब्लेड और भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई बहुमूल्य लकड़ियां जब्त की गईं। इनमें शीशम, महोगनी और सागवान जैसी महंगी लकड़ियां शामिल हैं। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम (नवगछिया) और कम्पनी कुमार (कहलगांव) के नेतृत्व में बिहपुर, झंडापुर एवं खरीक थाना पुलिस की मौजूदगी में इस पूरे अभियान को अंजाम दिया गया।

Diarch GO


संचालकों पर एफआईआर दर्जअवैध कारोबार पर 'जीरो टॉलरेंसनीति: DFO आशुतोष राज

वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के संचालकों के खिलाफ 'बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम' तथा 'भारतीय वन अधिनियम' के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज ने स्पष्ट किया कि भागलपुर में अवैध आरा मिलों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध आरा मिलों को तुरंत बंद कर दें, वरना सख्त कार्रवाई होगी।


वन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त मौजूदगी में संपन्न हुआ अभियान

इस पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नवगछिया पुलिस जिला का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान प्रशिक्षु वन क्षेत्र पदाधिकारी आशीष राज, वनपाल विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार, दिनेश कुमार सिंह, कुमार ज्ञानदीप, धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, सोनी कुमारी समेत बड़ी संख्या में वनरक्षी और वनकर्मी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch


बालमुकुंद की रिपोर्ट