Bihar News : भागलपुर में सेवानिवृत्त व वृद्ध कर्मियों का MACP लाभ अटका, शिक्षा विभाग के खिलाफ पीड़ितों का फूटा आक्रोश

Bihar News : बिहार के भागलपुर जिले में सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) एवं वृद्ध शिक्षा कर्मियों को द्वितीय एवं तृतीय एमएसीपी (MACP) का लाभ नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला.....

Bihar News : भागलपुर में सेवानिवृत्त व वृद्ध कर्मियों का MAC
MACP लाभ अटका- फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : भागलपुर में सेवानिवृत्त एवं वृद्ध कर्मियों को द्वितीय एवं तृतीय MACP का लाभ नहीं मिलने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। पीड़ित कर्मियों ने कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की, लेकिन अब तक उन्हें लाभ नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा DPO स्थापना को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया था, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे वृद्ध कर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार जारी सूची में क्रमांक 17 पर रामपदारथ राय तथा क्रमांक 54 पर सुशीला देवी का नाम शामिल है, फिर भी आज तक दोनों को MACP का लाभ नहीं दिया गया है। लाभ लंबित रहने के कारण दोनों वृद्धजन लगातार विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पीड़ितों का कहना है कि सरकार हमेशा यह दावा करती है कि पेंशनरों एवं वृद्ध कर्मियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। 

Diarch GO

कर्मियों का आरोप है कि वरीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन निचले स्तर के अधिकारी नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण लाभ अटका हुआ है। वहीं आरोप यह भी लगाया गया है कि फोर्थ ग्रेड स्टाफ संजय झा द्वारा लोगों को गुमराह एवं बरगलाने का कार्य किया जा रहा है।

इधर मामले को लेकर जब जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो दोनों अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। मामले को लेकर कर्मियों ने जल्द कार्रवाई करते हुए लंबित MACP लाभ देने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट