LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime : भागलपुर में फ़ोरलेन पर LIC एजेंट को घेरा, पीठ में मारी गोली, आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा पीड़ित

Bihar Crime : भागलपुर में फ़ोरलेन पर LIC एजेंट को घेरा, पीठ

BHAGALPUR : जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास फ़ोरलेन सड़क पर बदमाशों ने एक एलआइसी एजेंट को गोली मार दी। चार की संख्या में आए हमलावरों ने बाइक सवार एलआइसी एजेंट को घेरकर पीठ में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घायल एलआइसी एजेंट की पहचान नंदलालपुर चांदनी चौक निवासी पिंटू कुमार दास के रूप में हुई है।

गोली लगने के बाद पिंटू सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। उसने किसी तरह अपने मोबाइल से बड़े भाई को सूचना दी। परिजनों की मदद से उसे पहले कहलगांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। कहलगांव में प्राथमिक उपचार के बाद, पिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुराने झगड़े के कारण गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। घायल पिंटू कुमार दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही वह फ़ोरलेन पर पहुंचा, पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पीछे से गोली मार दी।  पिंटू ने दो बदमाशों की पहचान सुनील कुमार चौधरी और जयकांत शर्मा के रूप में की है।

उसने आशंका जताई है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बालमुकुंद की रिपोर्ट