LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

नेहा शर्मा के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगी भागलपुर की बेटी काव्या कश्यप! 'दृश्यम' फेम एक्टर के साथ जोम्बी वायरस से लड़ेंगी, ट्रेलर ने मचाया शोर

भागलपुर के सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप की आगामी जोम्बी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘ज़ोर’ 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, जिसमें वे 'निधि' के एक बेहद साहसी किरदार में नजर आएंगी।

नेहा शर्मा के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगी भागलपुर की बेटी का

Bhagalpur - बिहार की मिट्टी से निकली प्रतिभाशाली अभिनेत्री काव्या कश्यप अपनी आगामी फिल्म ‘ज़ोर’ के जरिए दर्शकों को डराने और हंसाने आ रही हैं । फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है । यह फिल्म एक जोम्बी हॉरर कॉमेडी है, जो बॉलीवुड में एक नया प्रयोग मानी जा रही है ।

कॉर्पोरेट ऑफिस में जोम्बी का कहर

फिल्म ‘ज़ोर’ की कहानी एक कॉर्पोरेट ऑफिस के इर्द-गिर्द बुनी गई है । कहानी में मोड़ तब आता है जब एक केमिकल रिएक्शन के कारण ऑफिस में अचानक जोम्बी वायरस फैल जाता है । इसके बाद दफ्तर के कर्मचारियों के बीच अपनी जान बचाने और वहां से सुरक्षित बाहर निकलने की जो जद्दोजहद शुरू होती है, वही फिल्म का रोमांचक हिस्सा है ।

NSIT
Nsmch

'निधि' के दमदार किरदार में दिखेंगी काव्या

इस फिल्म में काव्या कश्यप ‘निधि’ नामक एक मुख्य पात्र की भूमिका निभा रही हैं । उनका किरदार एक स्मार्ट, साहसी और मजबूत महिला का है । ट्रेलर में काव्या के इंटेंस परफॉर्मेंस की झलक साफ देखी जा सकती है । काव्या इससे पहले अपनी फिल्म ‘बिफोर यू डाई’ के लिए भी काफी तारीफें बटोर चुकी हैं ।

अनुभवी कलाकारों की फौज

फिल्म में काव्या के अपोजिट ऋषभ चड्ढा नजर आएंगे, जो मशहूर फिल्म ‘दृश्यम’ में भी काम कर चुके हैं । उनके अलावा फिल्म में जॉय सेनगुप्ता, आकाश मखीजा, सोनम अरोड़ा, प्रांतिका दास और विजय सिंह जैसे कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं ।

निर्माण और निर्देशन

‘ज़ोर’ का निर्माण केएसएस प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है, जिसके निर्माता कन सिंह सोढ़ा हैं । फिल्म का निर्देशन गौरब दत्ता ने किया है । सुल्तानगंज जैसे छोटे शहर से निकलकर मायानगरी में अपनी जगह बनाने वाली काव्या कश्यप की यह फिल्म बिहार के लोगों के लिए गर्व का विषय है ।

report - Anjanee kumar kashyap