LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : नवगछिया में बदमाशों ने खेली 'खून की होली', दो दोस्तों की गोली मारकर की हत्या, तीसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Crime : होली के मौके पर बदमाशों ने नवगछिया में खून की होली खेली. बदमाशों ने दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि तीसरी जख्मी बताया जा रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : नवगछिया में बदमाशों ने खेली 'खून की होली', दो
दो दोस्तों की हत्या - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जहाँ एक ओर पूरा देश होली के रंगों में सराबोर था, वहीं नवगछिया इलाके में बेखौफ अपराधियों ने खून की होली खेलकर सनसनी फैला दी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान खगड़िया निवासी गुलशन कुमार और धीरज कुमार के रूप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त है।

ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हमला

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मृतक गुलशन के भाई मिथलेश मंडल ने बताया कि होली के मौके पर गुलशन अपनी पत्नी को उसके मायके (मोरकहिया) छोड़ने आया था। पत्नी को ससुराल पहुँचाने के बाद तीनों दोस्त—गुलशन, धीरज और अजेश—अपने एक अन्य रिश्तेदार के घर बोरवा गए थे। वहां से शाम 4 बजे निकलने के बाद वे लापता हो गए। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह घायल अजेश के फोन कॉल के बाद इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।

धार के पास सड़क किनारे मिले शव

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित कलबलिया धार के पास सड़क किनारे से दो युवकों के शव बरामद किए गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल अजेश कुमार (पिता- विजय मंडल) की हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के भौरकाठ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस, वजह अब भी रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। हालांकि, इस तिहरे हमले और दोहरे हत्याकांड के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या लूटपाट के दौरान हुई वारदात।

NSIT
Nsmch

इलाके में पसरा सन्नाटा और दहशत

होली जैसे पावन त्योहार के दिन हुई इस जघन्य वारदात से नवगछिया और खगड़िया के सीमावर्ती इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर भी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घायल युवक के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट