LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road Accident : भागलपुर में मेला देखकर लौट रहे किशोरों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की हुई दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Road Accident : भागलपुर में भीषण सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गयी. वहीँ एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : भागलपुर में मेला देखकर लौट रहे किशोरों
किशोरों की मौत - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन सड़क पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मेले की रौनक देखकर लौट रहे तीन किशोरों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और स्थानीय गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान एकचारी निवासी सुभाष मंडल के 16 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और बांका जिले के कटोरिया निवासी स्वर्गीय बी. मेहता के 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बांका से अपनी नानी के घर मेला देखने आया हुआ था। हादसे का शिकार हुआ तीसरा युवक फिलहाल अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा है, जिसका उपचार भागलपुर के मायागंज अस्पताल में जारी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सचिन कुमार रात में खाना खाने के बाद अपनी बहन के साथ मेला घूमने गया था। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उसने पहले अपनी बहन को सुरक्षित घर पहुँचाया और फिर दोबारा अपने दोस्तों के साथ मेले का आनंद लेने निकल पड़ा। इसी दौरान फोरलेन पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी की रोशनी या उसे बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल मायागंज अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने सचिन और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल साथी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक ही पल में दो किशोरों की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुँची, चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। 

बालमुकुन्द की रिपोर्ट