LATEST NEWS

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

  • Vaishali Viral Reel Row
  • Bihar Crime: पुलिस की गाड़ी से रील बनाकर फंसा युवक, SDPO ने गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात

  • Bihar MLC Elction Result
  • विधानपरिषद सीटों पर परिणाम आते ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर उठने लगे सवाल!

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

Bihar News : भागलपुर में दिखी अनोखी आस्था, मंदिरों में सजी श्रद्धा की गरमाहट, कड़ाके की ठंड में भगवान को पहनाए गए गर्म कपड़े

Bihar News : भागलपुर में दिखी अनोखी आस्था, मंदिरों में सजी श

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर और आसपास के इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। लोग अलाव और रजाइयों का सहारा ले रहे हैं। कोल्ड वेव ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, लेकिन इस कड़ाके की ठंड में सिर्फ इंसान ही नहीं, भगवान का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भागलपुर से आस्था और परंपरा से जुड़ी एक बेहद खास और भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।

यह तस्वीरें हैं भागलपुर के एसएसपी कार्यालय के समीप स्थित राम-सीता और शिव-पार्वती मंदिर की… जहां पुजारी पंडित शंभू झा रोज़ाना विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद भगवान को ऊनी और गर्म वस्त्र पहनाते हैं। मान्यता है कि जैसे हम अपने परिवार के सदस्यों को ठंड से बचाते हैं, वैसे ही भगवान का भी संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। 

ठंड के इस मौसम में मंदिर में विराजमान भगवान को गर्म कपड़ों से सुसज्जित देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं। यह दृश्य न सिर्फ आस्था को दर्शाता है, बल्कि इंसान और ईश्वर के बीच भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल भी पेश करता है। मंदिर के पुजारी शंभू झा ने बताया की “जिस तरह हम अपने घर के बच्चों और बुज़ुर्गों को ठंड में गर्म कपड़े पहनाते हैं, उसी तरह भगवान का भी ख्याल रखना चाहिए। मेरी सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि इस ठंड में अपने घरों में स्थापित देवी-देवताओं को भी गर्म वस्त्र जरूर पहनाएं।”

भागलपुर में कड़ाके की ठंड के बीच आस्था और परंपरा की यह गरमाहट लोगों के दिलों को छू रही है। यह दृश्य बताता है कि सच्ची श्रद्धा में भगवान सिर्फ पूज्य नहीं, परिवार का हिस्सा होते हैं।

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट